उत्तरकाशी। जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति वीरपुर डुंडा की ओर से भटवाड़ी के बगोरी गांव मं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 353 लोगों की स्वास्थ्य की जाच की गई है। साथ ही निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। सोमवार को आयोजित शिविर में सीनियर डक्टर ऊषा रावत भंडारी, सीनियर ड शैलेंद्र सिंह भंडारी, ड गुरदयाल सिंह नेगी , डक्टर गुमान सिंह भंडारी, ड पूरन सिंह नेगी, डक्टर अंगद सिंह राणा, ड सूरज सिंह भंडारी ने मरीजों उपचार किया। ग्राम प्रधान सरिता रावत, जन जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भवान सिंह राणा, बगोरी वन पंचायत सचिव धर्मेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीणों से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की। समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह नेगी ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ ही ग्रामीणों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *