श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर गए विधानसभा के हाईस्कूल टॉपरों के दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को अपना जीवन लक्ष्य स्वयं तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके अनुरोध पर विधानसभा देवप्रयाग के लिए दो इंडोर स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इनमें से एक स्टेडियम कीर्तिनगर ब्लॉक व एक देवप्रयाग ब्लॉक में बनाया जाएगा। उन्होंने विधायक कंडारी के टॉपर छात्रों को भारत दर्शन कराने के अभियान की भी सराहना की। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन भंडारी, रणजीत सिंह जाखी, डा. विजय मोहन गैरोला, सतीश बलूनी, लक्ष्मण बिष्ट, मंजू रावत, बसंती बुटोला, सुमन लिंगवाल, निकिता कोटियाल, प्रियंका नेगी, सुनीता भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, नरेश नेगी, आंनद सिंह रावत, भगवान सिंह, अमित नेगी, राजेश चौहान, कुलदीप बर्तवाल आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *