श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल के नेतृत्व में आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्र हित में विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
उपाध्यक्ष असवाल ने कहा कि नवीन सत्र शुरू हुए काफी समय हो गया है, लेकिन कई कक्षाएं एवं प्रयोगात्मक कक्षाएं अभी तक सुचारू रूप से नहीं चल रही हैं। जिस कारण से छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा जो छात्र पूर्व से ही विवि में अध्ययनरत हैं वे नए सत्र का प्रवेश शुल्क एवं फॉर्म नहीं भर पाए हैं, जिस कारण से उनका आईडी कार्ड एवं लाइब्रेरी कार्ड नहीं बन पाया है। उन्होंने अध्ययनरत छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुलवाने व नए छात्रों के लिए एनईपी ओरिएंटेशन प्रोग्राम संचालित करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में प्रियंका खत्री, समरवीर रावत, आशुतोष नेगी, राजीव आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *