देहरादून। यूनाइटेड मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित विशेष बैठक में “2026 जूनियर मुएथाई राष्ट्रीय चैंपियनशिप” की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को दी गई है। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि 21 नवंबर को यूनाइटेड मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में मनामा (बहरीन) में आयोजित एशियन यूथ गेम्स में भारतीय मुएथाई दल द्वारा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों एवं टीम के कोच का अभिनंदन किया गया। 12 वर्षों बाद मुए थाई खेल की भारतीय ओलंपिक संघ के नेतृत्व में एशियन यूथ गेम्स में भागीदारी एवं कांस्य पदक जीतने पर सभी सदस्यों द्वारा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया एवं भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा द्वारा मुए थाई खिलाड़ियों को संपूर्ण सुविधा एवं अवसर प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा जून माह के प्रथम सप्ताह में राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय जूनियर मूए थाई चैंपियनशिप का भव्य आगाज होगा। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग एक हज़ार खिलाड़ी, रेफरी एवं प्रशिक्षक भाग लेंगे। वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं
संचालन महासचिव श्रीराम चौधरी ने किया। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी एवं चेयरमैन अरुण कुमार सूद ने राज्य को पहली बार इस खेल की राष्ट्रीय मेजबानी दिए जाने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर फेडरेशन के चेयरमैन सुमित प्रधान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम महाता, उपाध्यक्ष सुप्रियों विश्वास, तकनीकी निदेशक एंजेल्स सन, चीफ कोच बालकृष्ण शेट्टी, कोषाध्यक्ष सोमबीर वशिष्ठ, उत्तर प्रदेश के महासचिव अतुल पांडेय, जम्मू कश्मीर के अमित कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *