जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत सिमल्या ग्राम सभा के खेतड़िया गांव में ग्राम वासियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के विकास के लिए ग्राम समिति का गठन करने के साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समिति ग्राम विकास के हित में कार्य करेगी। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से गांव के बंजर खेतों को आबाद करने की पहल भी की जायेगी। मौके पर समिति का गठन करते हुए दिनेश भंडारी को अध्यक्ष, मेहरबान भंडारी को उपाध्यक्ष और दिनेश नेगी को सचिव चुना गया। इस दौरान समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *