चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने उपजिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया। शनिवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिला अस्पताल में मरीजों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से भी वार्ता की। इस मौके पर बलवंत गिरी, गंगा पाटनी, राजू गड़कोटी, प्रदीप रावत, नीरज बोहरा, विनोद बगौली, लोहित खोलिया, अर्जुन बोहरा, पंकज ढेक, योगेश पांडेय, महेश बोहरा, अनिल जोशी, निर्मला अधिकारी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *