
हरिद्वार में चल रही कावड़ यात्रा में शिव भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह लंगर, भंडारों का आयोजन किया जा रहा हैं, कावड़ यात्रा में इस वर्ष की भांति इस बार भी वैष्णवी परिवार द्वारा भंडारा चला कर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है, हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर ऋषिकुल चौराहे के पास भंडारे का आयोजन किया जा रहा है , भंडारे में कावड़ियों को चॉकलेट, जलेबी, आलू ,पूरी, के साथ शिव भक्तों को फ्रस्ट्रेटेड की सुविधा के लिए डॉक्टर की टीम की व्यवस्था भी की गई है।
वैष्णवी परिवार के मुखिया और समाज सेवी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि भंडारे में चॉकलेट का सहयोग बड़े उदासीन अखाड़े के संत निर्मल दास महाराज द्वारा किया गया है, गुरु महाराज के आशीर्वाद से लगातार भंडारा चलाकर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है साथ ही रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम कनखल कि सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही है।
भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आज भंडारे में संत निर्मल दास महाराज,महानिर्वाणी अखाड़े से सूर्य मोहन गिरी, पूर्व पार्षद सीमा देवी, नंदकिशोर, लाल बाबा अमरजीत ,विपिन सिंह ,राफेल सिंह ,अशोक अग्रवाल ,अशोक शर्मा ,अमरनाथ ,आंचल ने भंडारे शामिल होकर शिव भक्ति की सेवा की।
