राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में देवभूमि उद्यमिता योजना के बारह दिवसीय कार्यक्रम के छठे दिवस के कार्यक्रम में महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता योजना कार्यक्रम में आई0आई0टी रुड़की से आए मुख्य वक्ता श्री अंकित चौधरी , महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अर्चना गौतम , प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, एवं नोडल अधिकारी डॉ कुलदीप चौधरी के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

आज छठे दिवस के सत्र में श्री अंकित ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए ड्रोन एवं एयरोस्पेस को बनाने की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदान की गई तथा एवं कृषि, एवं अनेकों क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोगिता को बताया । महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने इस व्याख्यान के प्रति रुचि दिखाई।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफ़ेसर सतेन्द्र कुमार ने इस महत्वपूर्ण व्याख्यान के लिए श्री अंकित चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता योजना के कार्यक्रम में भाग लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित करके अपने भविष्य सुदृढ़ कर सकते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार, श्री देशराज सिंह , डॉ सुनीता बिष्ट, डॉ सुमन पाण्डेय एवं कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में रेणुका,शीतल,सोनम, मेमुना, लवकुश, कुमार,अन्नू ,उमा,विधिता,प्रवीन, नंदकुमार,सावेज,विधिता,सौरव, सरिता, ईशा, साक्षी लखेड़ा और नवनीत,आदि उपस्थित रहे।आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ देशराज सिंह ने किया।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *