श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर सभागार में प्रधान संगठन कीर्तिनगर की मासिक बैठक आहुत की गई। बैठक में प्रस्तावित योजनाओं का समय पर स्टीमेट न बनने, कूड़ेदानों की साफ-सफाई न होने, अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी न दिए जाने पर प्रधानों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
सोमवार को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष सुनय कुकशाल की अध्यक्षता में आहुत बैठक में प्रधानों ने कहा कि विकासखंड कीर्तिनगर में प्रस्तावित योजनाएं समय पर स्टीमेट न बनने और समय पर एमबी और टीएस न होने पर लंबित पड़ी हुई हैं। साथ ही ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यां का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। कहा कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता हेतु कूडेदान बनाए गए हैं, लेकिन अभी तक कूड़े के निस्तारण के लिए कोई भी योजनाएं नहीं बनाई गई हैं। कूड़ा कूड़ादानों में पड़े होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।मौके पर प्रधान नैथाणा आशा देवी, सतीश चंद्र सेमवाल, बीरबल चौहान, धन सिंह रावत, रश्मि देवी, रवि नेगी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *