इंफाल, एजेंसी। मणिपुर एक बार फिर से हिंसा की आग में जल उठा है। इंफाल पश्चिम जिले में भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और 15 घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दोरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली व्यक्ति की जांघ पर जाकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए श्रेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, फिलहाल व्यक्ति खतरे से बाहर है। घटना शनिवार शाम को लैंगोल खेल गांव में हुई है।
हिंसा की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों के जवानों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ और हालात पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि रविवार सुबह तक स्थिति में सुधार हो गया है लेकिन सुरक्षा के प्रबंध जारी हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात को बिष्णुपुर जिले में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उपद्रवियों ने कुकी समुदाय के कई घरों में आग लगा दी थी। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग बफर जोन को पार कर मैतेई इलाके में घुस आए और उन्होंने मैतेई इलाकों में फायरिंग की।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *