रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे रुद्रप्रयाग निवासी राज्य आंदोलनकारी कैलाश चन्द्र देवली के आकस्मिक निधन से रुद्रप्रयाग में शोक की लहर है। हर कोई निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है। अलकनंदा नदी किनारे पैतृक घाट गुलाबराय में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बीती रात करीब 9 बजे राज्य आंदोलनकारी कैलाश देवली ने अपने निवास स्थान गुलाबराय में ही अंतिम सांस ली। घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र ही नहीं रुद्रप्रयाग नगर एवं प्रदेशभर में दुख की लहर दौड़ पड़ी। कैलाश देवली ने राज्य की लड़ाई के लिए लड़े जाने वाले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वह जेल भी गए। जबकि विभिन्न मामलों में वह जनता के आंदोलन में बढ़चढ़क भागदीरी करते रहे। हालांकि उन्हें राज्य आंदोलनकारी के रूप में नौकरी भी मिली किंतु कुछ साल पहले वह सेवानविृत हो गए थे। उनके निधन पर आंदोलनकारी एवं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिपंअ अमरदेई शाह, पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक चौधरी, व्यापार संघ के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, भाजपा के पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, यूकेडी के जिलाध्यक्ष बुद्घिबल्लभ ममगाईं, स्थानीय व्यापारी प्रदीप चौधरी, दीपांशु भट्ट व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष माधो सिंह नेगी, लक्ष्मण बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *