चमोली। कर्णप्रयाग ब्लाक के घतौड़ा गांव में कमरे के अंदर हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने पत्नी पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में राजस्व पुलिस की कार्रवाई के बाद रेगुलर पुलिस को जांच ट्रांसफर कर दी गई है।
बीते 30 जुलाई को घतौड़ा गांव का दीपक सिंह पुत्र माधो सिंह अपने कमरे में मृत मिला था। राजस्व पुलिस के अनुसार इस दौरान मृतक की पत्नी कमरे में ही थी। जिस पर मृतक के चचेरे भाई जयवीर सिंह ने परिजनों की ओर से बीते शुक्रवार को राजस्व पुलिस में मृतक की पत्नी पर दीपक की हत्या की साजिश करने का आरोप लगाया। संबधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कार्की ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर मामले में मृतक युवक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने हुए जांच रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं मामले में थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि मामले में दस्तावेज मिले हैं। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *