जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कालागढ़ से लापता महिला को पौड़ी पुलिस ने लुधियाना, पंजाब से बरामद कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2023 को वादी अनिल कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी सी-993 वर्कचार्ज कॉलोनी कालागढ़, पौड़ी गढ़वाल ने थाना कालागढ़ पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरी पत्नी पूजा देवी (उम्र 29 वर्ष) जो दो बच्चों अरनव (उम्र-06 वर्ष) व पूर्णिमा (उम्र लगभग डेढ़ वर्ष) को लेकर घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जो अभी तक वापस नहीं आयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना कालागढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक प्रिंयका नेगी के सुपुर्द की गयी। प्रकरण महिला व नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा गुमशुदा की बरामदगी करने के लिये टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष कालागढ़ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत व सरहदी जनपदों में फोटो पम्पलेट को दिखाकर पूछताछ एवं सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से सोमवार को गुमशुदा पूजा देवी व उसके दोनों बच्चों को लुधियाना, पंजाब से सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी, मुख्य आरक्षी रविन्द्र, आरक्षी गंभीर आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *