बागेश्वर। मेहनरबूंगा की महिलाओं ने सोमवार को जिला कार्यालय में प्रर्दशन कर घरों और खेतों के ऊपर गुजर रही बिजली लाइनों को हटाने और पेड़ों की लपिंग कराने की मांग की। साथ ही ऊर्जा निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। लाइन नहीं हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर के पास स्थित मेहनरबूंगा की महिलाएं सोमवार को जिला कार्यालय पहुंची। इस दौरान यहां ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि घरों और उनके खेतों के ऊपर झूल रहे बिजली के तार लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। इन्हें हटाने के लिए ऊर्जा निगम को कई बार लिखित व मौखिक पत्र दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम, अमरूद और अन्य पेड़ों से बिजली के तार टकरा रहे हैं। वर्षा होते ही इन पेड़ों में करंट फैल रहा है। कई पेड़ मकानों से सटे हुए हैं। इससे लोगों को करंट लग सकता है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम नहीं जागा तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। ऊर्जा निगम ने उनके घरों के ऊपर से तीन-तीन हाईटेंशन लाइन डाल दी हैं। इससे उन्हें और उनके परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस मौके पर पुष्पा देवी, उषा रौतेला, सरिता देवी, विद्या तिवारी, उमा देवी, कमला देवी, लीला देवी, जयंती देवी, रेखा देवी, भूपाल, आशीष आदि मौजूद रहे।
मेरे पास मामला आज पहली बार आया है। विभाग को जल्द जांच कर उचित र्कारवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। -अनुराधा पाल, जिलाधिकारी बागेश्वर

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *