काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित पेपर मिल की रिवाइंडिंग मशीन में हाथ फंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जनपद कुशीनगर के राजा बाजार निवासी दुर्गेश कुमार (21) पुत्र नंदलाल यहां अपनी मां और दो भाइयों के साथ किराए के मकान में रहता था। पिता नंदलाल की मृत्यु के बाद परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी दुर्गेश पर आ गई थी। पिछले 2 वर्ष से दुर्गेश बाजपुर रोड स्थित एक पेपर मिल में ड्यूटी करता था। इन दिनों उसकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। गुरुवार रात ड्यूटी करने के लिए वह फैक्ट्री पहुंचा। तड़के लगभग 3 बजे उसका हाथ रिवाइंडिंग मशीन में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *