
आज दिनांक 3 .7 .2025 में शिवसेना प्रदेश कैंप कार्यालय हरिद्वार में प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति द्वारा दर्जनों महिलाओं को यशोदा अग्रवाल जी के नेतृत्व में शिवसेना की सदस्यता कराई गई साथ ही यशोदा अग्रवाल जी कि संगठन के प्रति कार्यप्रणाली को देखते हुए उनके पदोन्नति के भाव से आज उनको शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख उत्तराखंड के पद पर नियुक्त किया श्री यशोदा अग्रवाल ने प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी दी है मैं अपने कार्यक्षेत्र में अपनी समस्त टीम के साथ प्रदेश प्रमुख जी के आदेश एवं पार्टी मुख्य नेता श्री एकनाथ शिंदे साहेब के दिशा निर्देश पर काम कर माननीय आनंद दिघे साहब की शिक्षा पर चलते हुए ब्रह्मलीन हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का जी तोड़ प्रयास करूंगी दर्जनों महिलाओं ने एक स्वर में बताया कि वह बालासाहेब में अपनी आस्था एवं एकनाथ शिंदे साहब व लोकप्रिय राष्ट्रीय सचिव कैप्टन श्री अभिजीत अड़सुल जी के कार्यों से प्रभावित होकर शिवसेना से जुड़ी हैं एवं हिंदुत्व राष्ट्र समाज हित के कार्य प्रदेश प्रमुख के आदेश अनुसार किए जाएंगे सभा में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर विधानसभा प्रमुख हरिद्वार ग्रामीण सुनील चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना शर्मा जिला सचिव अरुणा अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह प्रियंका शर्मा वार्ड अध्यक्ष पुष्पा देवी वार्ड अध्यक्ष शुभम अग्रवाल हिमांशु शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
