श्रीनगर गढ़वाल : कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार और नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती शुरू करने पर संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संविदा कर्मचारियों ने बेस चिकित्सालय गेट के सम्मुख आतिशबाजी कर मिठाइयां वितरित की।
संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि संविदा में कई वर्षों से कार्य कर रहे नर्सिंग अधिकारियों की पीड़ा को समझते हुए सरकार इसका निर्णय लिया गया है। जिससे समस्त बेरोजगार स्टॉफ नर्सेज महासंघ में खुशी है। खुशी जताने वालों में नर्सिंग संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, महिपाल सिंह, दीपक गौड़, पंकज नौटियाल, अंजन गैरोला, दिनेश पंवार, सुरजीत सिंह, अमित धीमन, हेमा नेगी, अलका, राखी, निकिता सेल्विना, रजनी, रंजीता, बीना, प्रीति, मीनाक्षी, नीतू के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवान, सभासद विभोर बहुगुणा, लखपत भंडारी, डा. सुधीर जोशी, वासुदेव कंडारी, पवन सकलानी, विनय घिल्डियाल, गुणानंद जुयाल, राजेंद्र बिष्ट, रवि बिष्ट, हयात सिंह झिक्वांण, संजय पटवाल सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *