श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं के विरोध में युवा कांग्रेस देवप्रयाग ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने बगवान में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।
शुक्रवार को कीर्तिनगर के बागवान बाजार में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य में चौपट हुई कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के देवप्रयाग विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, पीसीसी श्याम लाल आर्य, प्रदेश सचिव सेवादल मंगत मठियाल ने कहा कि लगातार डबल इंजन की भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केस को सरकार द्वारा कमजोर किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद रौथाण, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव राम लाल नौटियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मलेथा वीरेंद्र राणा, विकास आर्य, मनीष भट्ट, विनीत आर्य, बलवंत सिंह रावत, रमेश कुमार, मातवार सिंह रावत, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *