रुद्रपुर। यूथ कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को उनके चित्र का माल्यार्पण कर श्रद्घासुमन अर्पित किए। युकां जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के विकास में स्व़ राजीव के अहम योगदान की जानकारी दी। विधायक की पत्नी कविता कापड़ी ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया गया। यहां ष्णा नेगी, ज्योति बसेड़ा, सोनी गौतम, देवकी रावत, मोहम्मद ताहिर, वंश सोनकर, सुल्तान अंसारी, रोहित शर्मा, राहुल, ललित ज्याला आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *