देहरादून। वॉलीबॉल खेल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रतीश नायर को ओएनजीसी के वॉलीबॉल ग्राउंड में रविवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात को कि 2003 विश्व चैंपियनशिप में कप्तान रहे रतिश नायर का विगत दिनों 46 वर्ष की उम्र में निधन जो गया था । रतीश नायर के नेतृत्व में सात बार उत्तराखंड राज्य की वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया । जिसमें से कई बार उत्तराखंड राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल का चैंपियन भी बना । वह उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य टीम के मुख्य कोच भी रहे । वह पिछले कई दिनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। ओएनजीसी में कार्यरत इस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के अकस्मात निधन से दुखी खिलाड़ियों एवं उनके साथियों ने रविवार को देहरादून स्थित ओएनजीसी परिसर के वॉलीबॉल ग्राउंड में एकत्र होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रतीश नायर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरा दुख प्रकट किया। श्रद्धांजलि सभा में ओएनजीसी के खेल समन्वयक अवनीश यादव, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्डी अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी, पवन सैनी सहित दर्जनों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *