*

*

*

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया।

जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफिया के विरुद्ध टास्क दिया गया।

जिसके फलस्वरुप दिनांक 18-10-24 को 02 आरोपियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है , जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मोटर साईकिल को 207 एमबी एक्ट मे सीज किया गया है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*
1-आनन्द पुत्र अतर सिह निवासी ग्राम नाथूखेडी थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार।
2-राजेश पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम नाथूखेडी थान कोत0 मंगलौर हरिद्वार।

*बरामद माल*
1- 20 लीटर कच्ची शराब
2- मो0सा0 स्पे0 प्लस

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 नवीन चौहान
2- कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा
3- कांस्टेबल सुनील प्रकाश

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *