जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अभ्युदय परिवार लैंसडौन द्वारा आयोजित मिस लैंसडौन 2023 ऑडिशन राउंड में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से सेमीफाइनल के लिए 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया। सेमीफाइनल 16 अगस्त हो होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोहित बरहनी, शिप्रा मोहन सिन्हा, रामेश्वरी बड़वाल, शीतल खण्डेलवाल, लता खंडेलवाल, आशु अरोड़ा, भावना वर्मा, भावना सती द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ऑडिशन राउंड में 25 प्रतिभागियों में से15 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। अपने हाजिर जवाबी, नृत्य, गायन, रेम्प वॉक व सुंदरता से सभी प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल व दर्शको का मन मोहा। मिस लैंसडौन का दूसरा चरण वेस्टर्न ड्रेस पर आधारित सेमीफाइनल 16 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाएगा। अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने बताया कि मिस लैंसडौन से जो बालिकाओ में स्फूर्ति व प्रतियोगिता के प्रति समर्पण आता है वो काबिले तारीफ है। कार्यक्रम का संचालन अभ्युदय परिवार के सह संस्थापक प्रशांत थापा ने किया।
फोटो 17
कैप्शन : कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *