हरिद्वार। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है हरिद्वार के प्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने आज परिवार सहित पाताल भुवनेश्वर महादेव पहुंचकर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि पाताल भुवनेश्वर में ऑक्सीजन की कमी रहती है जिसे देखते हुए उनके द्वारा एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्रबंधन समिति को दिया गया है ।

उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए बताएं कि आज बहुत सौभाग्य की बात है कि परिवार के साथ महाशिवरात्रि के मौके पर उन्हें पाताल भुवनेश्वर में आकर पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

पाताल भुवनेश्वर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट के पास स्थित एक प्राचीन और रहस्यमयी गुफा मंदिर है। समुद्र तल से 1300-1670 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह गुफा जमीन से 90 फीट नीचे है, जहाँ 80-90 सीढ़ियाँ उतरकर लोहे की जंजीरों के सहारे पहुँचा जाता है। इसे ‘पाताल लोक’ भी कहते हैं, जहाँ भगवान शिव के साथ 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *