जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी पैनो रिखणीखाल में 60 छात्र-छात्राओं को 12वां विद्यालय वृक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 15 अगस्त को शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती छात्रों में वैज्ञानिक सोच व पर्यावरण के प्रति रुचि, जनजागृति बढ़ाने हेतु विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 12 उत्तीर्ण उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को देते है।
इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण 15 अगस्त को यह पुरस्कार नहीं दिया जा सका। शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती 2012 से अब तक 650 से अधिक पेड़ पौधे पुरस्कार के रुप में दे चुके है, जिनमें बहुत से पेड़ फल देने लग गए है। प्रधानाचार्य तनवीर हसन अंसारी ने बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कक्षा 12 के छात्र राहुल चंद को केले पेड़ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने भी शिक्षक के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर छात्रों को केला, लीची, नीम, कटहल, निंबू, माल्टा, अमरूद, के पौधे पुरस्कार स्वरूप बांटे गये। कक्षा 5 उत्तीर्ण दीपिका, हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शिवम सिंह, मोंटी सिंह, अनूप, आरती सहित 60 छात्र-छात्राओं को यह पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सीआरसी समन्वय प्रमोद चौधरी, एसएमसी अध्यक्षा संगीता देवी, पूर्व प्रधान द्वारी दिलबरी लाल, पूर्व पीटीए अध्यक्ष जीसी मैंदोल, पूर्व सीबीआई इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *