पिथौरागढ़। लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में मांग पूरी नहीं होने से आक्रोश है। कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह उनकी अनदेखी की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। सोमवार को नगर में लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बीते दिनों लोनिवि प्रमुख अभियंता की ओर से उन्हें विभिन्न मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उक्त आश्वासन पर कोई पहल नहीं हुई है। इससे कर्मी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने अनुरोध व चिकित्सा प्रमाण पत्र के प्रस्तावों पर कोई ध्यान नहीं देने पर नाराजगी जताई है। प्रदर्शन करने वालो में जिला अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला, मोहन सिंह जडौत, महेन्द्र सिंह महरा, जगदीश मेहता, संतोष सिंह, डिगर सिंह, केशर धामी, भागीरथी महरा, हेमा कार्की आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *