हरिद्वार। भैया दूज का पर्व हरिद्वार में भाई बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों का आशीर्वाद लेकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।
शिवलोक कॉलोनी निवासी गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल खड़का के परिवार में भी भैया दूज का पर्व पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इस दौरान उनकी बेटी खुशी ने अपने भाई अंश के माथे पर तिलक लगाया, माला पहनाई और आरती उतारी। इसके बाद अंश ने अपनी दीदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भाई बहन ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवी कमल खड़का ने कहा कि भैया दूज भाई बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का पर्व है। बदलते दौर में भी इस पर्व की परंपरा और भावनाएं परिवारों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है। भैया दूज पर परिवार में खुशियां और आपसी प्रेम बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *