जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक कोटद्वार में उत्तराखण्ड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए इसके खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसके खात्में के लिए हमें अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से भी नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य बनाने की अपील की। इस दौरान नवयुग विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगमंच, नुक्कड़ नाटक, नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र कोठारी, सत्यप्रकाश थपलिया ने की। इस मौके पर ज्ञान भारती के निदेशक अजय पाल सिंह रावत, रंजना रावत, सुखपाल सिंह, बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, नवयुग विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह नेगी, हुकुम सिंह नेगी, नील नेगी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *