
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर मां गंगा से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड के निरंतर विकास, समृद्धि एवं प्रदेशवासियों के ईसुख-शांति की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मां गंगा का विधिवत पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है। महापौर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा देने का प्रयास किया है। पूरे देश में नकल विरोधी कानून, यूसीसी और अनेक जन सामान्य से जुड़े हुए निर्णय लेकर पूरे देश में इतिहास रचने का काम किया है
इस अवसर पर मां गंगा के पावन तट पर गंगा आरती एवं पूजा-अर्चना भी की गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां गंगा से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें तथा देवभूमि उत्तराखंड पर मां गंगा की कृपा सदैव बनी रहे।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट राजकुमार अरोड़ा गौरव वर्मा दीपांशु विद्यार्थी तरुण नैयर देवेश ममगई धीरेंद्र गुप्ता हर्षित त्रिपाठी सिद्धार्थ कौशिक ऋषभ सैनी रीना धीमान प्रियंका जौहरी स्वीटी यादव गौरव कौशिक अंकित रघुवंशी युवराज धीर सिंह
आदि उपस्थित रहे
