जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पयासू गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिक्षा विभाग के अशासकीय स्कूलों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अशासीकीय स्कूलों में विभिन्न मामलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टे्रट परिसर में धरना दिया।
शिक्षा विभाग के अशासकीय स्कूलों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पयासू गांव के निवासी राजेश कोली ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना दिया। आरोप है कि उन्होंने अशासकीय स्कूलों में विभिन्न मामलों को लेकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक इस बाबत कोई कदम विभाग ने नहीं उठाएं। कोली इससे पूर्व पौड़ी एडी दफ्तर के बाहर भी धरना दे चुके हैं। पौड़ी में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर धरना देते हुए पयासू गांव निवासी राजेश सिंह राजा कोली ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आज से आयुक्त गढ़वाल के दफ्तर में धरना देंगे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *