हरिद्वार। आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शहीद ए आज़म भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प,शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा शहीद भगत सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की,इसके साथ ही हाईवे स्थित 23 मार्च पार्क में भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, देशप्रेम और सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया गया।
इस अवसर पर ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार अध्यक्ष अमन गर्ग स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक हैं, जिनका जीवन आज भी देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है, उन्होंने अत्यंत कम आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर त्याग और साहस की अमिट मिसाल प्रस्तुत की,उनकी शहादत भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वरुण बालियान और पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि भगत सिंह जी का सपना एक ऐसे स्वतंत्र भारत का था, जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले, मेहनतकश वर्ग को उसका अधिकार प्राप्त हो और किसी के साथ भेदभाव या शोषण न हो,
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास ने कहा कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और न्याय के मूल्यों को मजबूत करना हम सभी का साझा दायित्व है,देश की प्रगति का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचेगा,

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल और यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जागरिया ने कहा कि शहीदों की जयंती हमें उनके जीवन और संघर्ष से सीख लेकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने का अवसर देती है। भगत सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारें, जनहित के प्रश्नों पर आवाज़ उठाएँ और समाज में एकता तथा सद्भाव बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करें। लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाया जा सकता है,
इस अवसर पर युवा नेता अयान सैफी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगत सिंह जी के जीवन, विचारों और लेखन का अध्ययन करें तथा शिक्षा, विवेक और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और जागरूकता समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। युवाओं को बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार और अपनी प्रतिभा विकसित करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में होना चाहिए,
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से शुभम जागरिया, ललित चौधरी,करन सिंह राणा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *