जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी : सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर के छात्र-छात्राओं को योग से निरोग रहने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर स्कूली बच्चों को योग के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, स्वास्थ्य, एकाग्रता, आत्म विश्वास व प्रतिबद्धता के संवर्धन विकास के लिए विभिन्न तकनीकों की भी जानकारी दी गई। कहा कि योग बच्चों और शिक्षकों के लिए भी अहम है। उन्होंने विभिन्न आसनों, प्राणायाम, ध्यान केंद्रित समेत सुदर्शन क्रिया के भी गुर सिखाए। योग प्रशिक्षक सुनील पंत, प्रमिला रावत और सुदर्शन बिष्ट ने स्कूली छात्रों को धूम्रपान, तम्बाकू, शराब और ड्रग्स से दूर रहने के लिए भी योग को जरूरी बताया। कहा कि योग के नित्य अभ्यास से सभी व्यस्नों को बचा जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेन्द्र नेगी, हर्षवर्धन भट्ट, रजनीश सेमवाल, मालती आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *