श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वह इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए ब्लॉक व ग्राम पंचायत अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारी और सीएससी सेंटर के माध्यम से कुछ समय पहले तक जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी। लेकिन हाल ही में पोर्टल चेंज होने से लोगों को इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र न बन पाने के बारे में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है। जिससे उनके महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन उक्त मामले का संज्ञान लेकर तत्काल लोगों को समस्या से निजात दिलाए। इधर एडीओ पंचायत गोपाल सिंह नेगी का कहना है कि पहले सीएससी के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन हाल ही में पोर्टल चेंज होने के कारण अब सीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र बनाए जाने हैं। जिसमें अभी ग्राम पंचायत अधिकारियों की आईडी एप्रूव नहीं हो पाई है। कहा आईडी एप्रूफ होते ही प्रमाण पत्र बनने शुरू हो जाएंगे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *