हल्द्वानी। लावारिस पशुओं की वजह से सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से नाराज यूथ कांग्रेसियों ने बुधवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मोकिन सैफी ने कहा कि बेसहारा पशु हर गली में लड़ते हुए दिखाई देते हैं, जिस वजह से सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। लेकिन नगर निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। मांग उठाई कि घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाए। मीमांशा आर्या व सचिन राठौर ने कहा तत्काल बड़ी गोशाला का निर्माण करवाना चाहिए। यदि ऐसा न हुआ तो युवा कांग्रेस नगर निगम दफ्तर में तालाबंदी करेगी। प्रदेश महासचिव राधा आर्या, संदीप भैंसोड़ा, सुमित कुमार, अविनाश रंधावा, हाजी नाजिम, मोनू चौहान, मयंक गोस्वामी, आशु वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, करन सिंह आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *