चम्पावत। टनकपुर सीएम र्केप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में र्केप कार्यालय में महिला मोर्चा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर चर्चा की गई। बुधवार को र्केप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि सीएम के निर्देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक माह का सिलाई मशीन प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बताया कि इसके अलावा रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में भी महिला मोर्चा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से राय शुमारी की गई। यहां प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, अनिता यादव, सरोज चंद, पूरन सिंह महरा, प्रकाश चंद्र पांडेय, मान बहादुर पाल, जतिन देउपा, हंसा जोशी आदि रहे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *