अपने चार अन्य साथियों के साथ नदी के तट पर गया था युवक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी आमजन उफान पर बनी नदियों के तट पर जाने से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार रात अपने चार साथियों के साथ घूमने गया एक व्यक्ति कोल्हू नदी के तेज बहाव में बह गया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने व्यक्ति का शव घटनास्थल से कुछ किलोमीटर आगे नदी से बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर दो नाथूपुर निवासी अशोक भंडारी 45 वर्ष पुत्र स्व. सुल्तान सिंह अपने साथियों के साथ कोल्हू नदी की ओर घूमने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। अशोक के साथियों ने उसके घर पहुंचकर घटना की जानकारी स्वजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस टीम अशोक की तलाश में देर रात तक अभियान चलाते रहे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में भी काफी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद गुरुवार सुबह टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटो अभियान चलाने के बाद अशोक का शव नदी से बरामद हुआ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *