जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बढ़ते महिला अपराध के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। सरकार आपराधिक मामलों पर रोक लगाने में नाकाम रही है।
गुरुवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुराचार व अत्याचारों में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाया। कहा कि हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ दुराचार किया गया है और देहरादून राजधानी में सरकार की नाक के नीचे महिला की हत्या कर उसे कूड़े में फेंका गया। जिसके विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने धामी सरकार शर्म करो महिला पे अत्याचार करना बंद करो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भरत रावत, जिला अध्यक्ष एससी विभाग श्रीकांत, युद्धवीर रावत, अनिल कुमार, हेमंत मोहन बिष्ट, मनमोहन सिंह, अनिता रावत, यशोदा नेगी, विजयलक्ष्मी, आस्कर रावत, गोपाल नेगी, अंकित नौटियाल, अमन कुमार, दिवाकर, सुधाकर, हिमांशु आदि शामिल रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *