श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के तत्वावधान में चल रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गुरुवार को स्तनपान को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं को स्तनपान से बच्चे और माँ को होने वाले फायदे बताए गए। जबकि अस्पताल के काउंसलरों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चे के विकास में स्तनपान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस श्री रावत ने कहा कि स्तनपान भी नवजात के लिए अन्न जैसा आहार है। कहा स्तनपान माँ को कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बचाने में मददगार है। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. व्यास राठौर ने कहा कि माँ के दूध से बच्चे को जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। संचालन करते हुए बाल रोग विभाग के एसो. प्रो. डॉ. तृप्ति श्रीवास्वत ने स्तनपान पर माताओं को फायदे बताए। इस अवसर पर बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट, मनोरोग विभाग के एचओडी डॉ. मोहित सैनी, डॉ. मोनिका जसल, डॉ. अशोक, गायनी विभाग के एसआर डॉ. नेहा, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *