रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी मंदिर के पास एक सामान से भरा ट्रक फंस गया, जिससे हाईवे तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान ट्रक दुर्घटना होते हुए बाल बाल बचा। ट्रक का पिछला हिस्सा मिट्टी में धंस गया, जिससे वह आगे नहीं बढ़ सका। डोलिया देवी के पास केदारनाथ हाईवे की खराब हालत से लगातार परेशानी बनी हुई है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे गौरीकुंड की ओर जा रहा सामान से भरा ट्रक का पिछला हिस्सा डोलिया देवी मंदिर के पास मिट्टी में धंस गया। जिससे हाईवे जाम हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने के कारण यहां ट्रक को निकालना मुश्किल हो रहा था। जबकि एनएच को भी मौके पर पहुंचने में देरी हुई। जिससे करीब 3 घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा। वहीं ट्रक चालक और अन्य वाहन चालकों की ट्रक सुरक्षित न निकाले जाने तक सांसे अटकी रही। एनएच द्वारा मशीनों की मदद से सांय 4 बजे ट्रक को सुरक्षित निकाला गया जबकि हाईवे पर यातायात बहाल हुआ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *