नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपने नेपाली समकक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री प्रचंड की हालिया भारत यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं पर बात की, जिससे द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके और दोनों के बीच दोस्ती और मजबूत की जा सके।
बता दें कि भारत की ‘नेबरहुड फस्र्ट’ नीति में नेपाल एक प्रमुख भागीदार है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *