जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिला पूर्ति अधिकारी ने कल्जीखाल के ग्रामसभा साकिनीबड़ी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। चौपाल में उद्यान, पशुपालन, पंचायत, मनरेगा सहित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
चौपाल में ग्रामीणों के द्वारा सड़क, पानी, मनरेगा के तहत कार्य, गैस की आपूर्ति, बिजली के झूलते तारों, दिव्यांग पेंशन और उद्यान विभाग से पॉलीहाउस लगाए जाने से संबंधित शिकायतें की गई। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि गैस की आपूर्ति शिकायत पर संबंधित गैस एजेंसी को गांव के नीचे विस्तार पटल स्वीकृत करवाए और प्रति माह कोई एक तिथि निर्धारित कर ग्रामीणों को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने पॉलीहाउस की शिकायत पर ग्रामीणों को नियमानुसार शीघ्र पॉलीहाउस उपलब्ध कराने व पशुपालन विभाग को पशुओं में होने वाली बीमारियों के टीके लगाने को कहा।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गांव में विद्युत लाइन के तार अधिकतर झूल रहें हैं जिससे कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने ऊर्जा निगम को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मिनी आंगनबाड़ी, सस्ते गल्ले की दुकानों, खाद्यान्न भंडार अद्ववाणी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांसखेत में एक दुकान तय समय पर बिना किसी सूचना के बंद पाए जाने पर उसकी जमानत धनराशि जब्त की गई। चौपाल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश चौहान, रोजगार सेवक सतेंद्र सिंह, क्षेत्र प्रसार अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी उद्यान त्रिभुवन प्रताप, पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *