जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कृमि मुक्ति दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर में गौरव व स्लोगन प्रतियोगिता में पायल ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण को रोकने के उपाय बताए गए।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। प्राचार्य ने समस्त रोवर्स/रेंजर्स एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को अपने आसपास सफाई रखने के प्रति जागरूक किया। रोवर्स प्रभारी डा. जुनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण को रोकने के उपायों से अवगत कराया। रोजर्स प्रभारी डॉ. सुषमा भट्ट थलेडी ने रोवर्स/रेंजर्स को फलों एवं सब्जियों को धोकर खाने की सलाह दी। साथ ही समय-समय पर हाथ धोने के प्रति भी जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव, द्वितीय स्थान पायल तथा तृतीय स्थान सोनाली पंत एवं बादल सिंह चौधरी एवं शिवानी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी क्रम में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल, द्वितीय स्थान शिवानी तथा तृतीय स्थान पूर्णिमा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रोवर्स रेंजर्स समिति से डॉ. जुनीष कुमार, डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. अरूणिमा, डा. मुरलीधर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *