चमोली। जोशीमठ सलूड मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात 10 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई हैं। जिसमें चालक समेत 4 लोग सवार थे। जोशीमठ निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी की सलूड रोड पर गढ़ी मंदिर से पहले खैनूरी गधेरे के समीप एक आल्टो गाड़ी सड़क से लगभग 400 मीटर नीचे गिर गई है। इस सूचना पर तत्काल थाना जोशीमठ फोर्स, एसडीआरएफ स्थानीय लोगों के साथ सड़क से लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी यूके11बी2096 में सवार फंसे पांच व्यक्तियों को बाहर निकाला। इनमे शोभत चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान निवासी ग्राम सलूड़ डूंगरा कोतवाली जोशीमठ उम्र 26 वर्ष, संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान उम्र 30 वर्ष, सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष, किशोर चौहान पुत्र वीरेन्द्र सिंह चौहान उम्र 28 वर्ष व शरत सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह चौहान उम्र 38 वर्ष को 108 वाहन व थाने के वाहन से सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया गया। अस्पताल में डक्टर द्वारा चेकअप करने पर शरत सिंह 38 वर्ष को मृत घोषित किया गया। वहीं शोभत चौहान उपरोक्त की गंभीर स्थति देखते हुए हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा हैं जो खतरे से बाहर है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *