चम्पावत। हरेला क्लब महिला विंग ने एसएसबी शारदा बैराज के कमांडेंट रेलू राम और अन्य जवानों को राखी बांधी। इस दौरान जवानों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। महिलाओं ने जवानों को घर के बने पकवान भी खिलाए। साथ में महिलाओं ने जवानों के लिए रक्षाबंधन गीत भी गाए। एसएसबी के कमांडेंट ने सभी महिलाओं को धन्यवाद अर्पित करते हुए उनकी रक्षा करने का आश्वासन दिया। यहां हरेला क्लब महिला क्लब विंग अध्यक्ष सुमन वर्मा, प्रभा जोशी, विद्या जुकरिया, सुनीता गहतोड़ी, ज्योत्सना खर्कवाल, जानकी खर्कवाल, सुनीता चंद, पुष्पा मुरारी, हेमा जोशी, गीता तिवारी, पार्वती खर्कवाल, मंजू भट्ट,ाचा सुतेड़ी, अनीता नैथानी, शांति कापड़ी आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *