रुद्रपुर। मोबाइल फोन पर अज्ञात कलर ने भांजा बनकर ग्रामीण से दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सरकड़ा निवासी निर्मल सिंह ने साइबर सेल और बैंक प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर बताया कि उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कल आई। कलर ने खुद को उनका भांजा बताते हुए कहा कि उसकी मां की तबियत खराब है। वह उनके खाते में रुपये डाल रहा है, इन पैसों को निकालकर मां को दे देना। निर्मल सिंह ने भांजा समझ उसे अपना बैंक एकाउंट नंबर उसे दे दिया। इसके बाद भांजा बताने वाले ठग ने उनके खाते से दो लाख की राशि आरटीजीएस के जरिए निकाल ली। साइबर सेल की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *