जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-एल1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है। श्री महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। आदित्य-एल 1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ-साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *