नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हल्के बुखार के लक्षणों के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थीर है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हल्का बुखार था जिसके बाद उन्हें एडमिट किया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी इससे पहले भी स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं। कोविड होने का बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है।
दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन के कारण दिल्ली की सड़कों को सजाया गया है। रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने राजधानी में अधिकारियों के साथ तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा लिया। उपराज्यपाल प्रगति मैदान राजघाट और दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने पहुंचे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *