नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बैठक में पीएम केयर्स फर चिल्ड्रन योजना, स्पनसरशिप योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, नन्दा गौरा योजना, सेनिटर नेपिकन मशीन, आंचल योजना व अनाथ बच्चों के लिए क्षैतिज आरक्षण प्रमाण पत्र आदि योजनाओं पर चर्चा कर सभी सम्बंधित अधिकारियों को इन योजनाओं को लेकर संवेदनशील होकर काम करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने दीक्षित ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए सेल्फ डिदेंस, केरियर कांउसिलिंग व हेल्थ चेकअप गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए। जनपद के समस्त एडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सरकारी भवनों पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत तीन नल कनेक्शन, किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय व किचन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को फिल्ड में जाकर विजिट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों की सूची आरबीएस डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर को उपलब्ध कराते हुए हर माह आरबीएस की टीम के साथ फिल्ड में जाकर चौकअप करवाते हुए कुपोषित बच्चों के अभिभावकों से मिलना और उनको आवश्यक सन्तुलित आहार देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने डीपीओ को आंगनबाड़ियों के निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित प्राक्कलन उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ियों में अनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाने, महिलाओं एवं बच्चों को दिये जाने वाले पोषण की मात्रा एवं गुणवत्ता चेक करने, महालक्ष्मी किट को वितरण करने से पूर्व उत्पादों की वैधता की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि बाल कल्याण समिति बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण को लेकर सजग रहे। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति रमेश चन्द्र रतूड़ी, सदस्य बाल कल्याण समिति लक्ष्मी प्रसाद उनियाल, रागिनी भट्ट, अमिता रावत, महिपाल सिंह नेगी, बाल संरक्षण इकाई अधिकारी विनीता उनियाल आदि मौजूद रहे।
