श्रीनगर गढ़वाल : कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तराखण्ड के अंतर्गत श्रीनगर में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय (ईएसआई) के दवाखाने का शनिवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा देहरादून से वर्चुअली शुभारंभ किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस संदर्भ में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्रीनगर में यह औषधालय खुल जाने से क्षेत्र के श्रमिकों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत वह कर्मचारी आयेंगे जिनका वेतन 21 हजार रूपये से कम होगा। कहा यह औषधालय श्रीनगर के बीएसएनएल कार्यालय परिसर में खुला है। खुशी जताने वालों में पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र रावत, लखपत भण्डारी, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवांण, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष बासुदेव कण्डारी, श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता बुड़ाकोटी, प्रमिला भंडारी, पूजा गौतम, उषा कंडारी आदि शामिल रहे। बैठक में एसडीएम अबरार अहमद,सीओ एसडी नौटियाल, आरटीओ अनीता चंद, ईओ पालिका गौरव भसीन आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *