हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हिम्मतपुर बैजनाथ में जल जीवन मिशन के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जनसभा में भट्ट ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार हर क्षेत्र में मूलभुत सुविधाएं विकसित करने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। शनिवार को दोपहर हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने हिम्मतपुर बैजनाथ में जल जीवन मिशन के तहत बन रहे ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। भट्ट ने कहा कि निर्माण कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र पोषित जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 4़8 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें 2़57 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक बनाया गया है। कहा कि जनता के लिए मूलभुत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। भट्ट ने मौके पर ओवरहेड टैंक बनाए जाने के लिए भूमि दान देने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के बाद भट्ट प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में आयोजित बस्ती संपर्क अभियान में हिस्सा लिया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल, राजेंद्र नेगी, सुरेश गौड, मोहन पाठक, त्रिलोक निगल्टिया, भवान बिष्ट, देवकीनंदन जोशी, ग्राम प्रधान दीपा देवी, हेमा देवी, संजीव कुंवर मौजूद रहे।

 

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *