पिथौरागढ़। जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, बावजूद इसके सड़क सुधारीकरण को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। जाजरदेवल-नैनीसैनी के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आक्रोश जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से जाजरदेवल से नैनीसैनी को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सड़क के बदहाली के कारण कई लोग चोटिल तक हो चुके हैं। कहा कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से लोग पैदल आवाजाही तक नहीं कर पाते हैं। आमजन को रही दिक्कत को देखते हुए उन्होंने छह से सात बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया। लेकिन अब तक सड़क की हाल जस के तस बनी हुए हैं। बाद में उन्होंने डीएम रीना जोशी को भी ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क को दुरस्त नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
ये रहे शामिलरू मोहित जोशी, निर्मल लोहिया, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, शंकर सिंह खड़ायत, बलदेव राज, हिमांशु पोखरिया, सुनील भट्ट, सुनील जोशी, अमन, रवि भंडारी, कमल ओझा, निर्मल भंडारी, पवन भंडारी, मुकेश पवार,नरेश जोशी, हरीश राम, निखिल ऐरी आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *